




अब तक 1224 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम यात्रा करने का मिला लाभ
मुख्यमंत्री के सुशासन में श्रद्धालुओं को प्रभु श्री राम के दर्शन करने का मिल रहा है सौभाग्य

Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुर 11 नवम्बर 24 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी योजना रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन करने का सौभाग्य मिल रहा है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में आज जशपुर जिले से सभी विकास खंड से श्रद्धालुओं का जत्था ‘‘श्री रामलला दर्शन’’ अयोध्या धाम यात्रा योजनान्तर्गत छठवां चरण 11 से 14 नवंबर तक अयोध्या दर्शन के लिए जिले के जनपद पंचायत ,नगर पंचायत,नगर पालिका से कुल-204 यात्रियों को अंबिकापुर के लिए जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष श्री राजकपूर भगत ने बस को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया अम्बिकापुर से ट्रेन में अयोध्या के लिए रवाना होंगे। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में हर वर्ग के लोंगो को इसका लाभ मिल रहा है। श्रध्दालुओं को यात्रा के दौरान भोजन, चाय-नास्ता एवं रूकने की बेहतर व्यवस्था की गई है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार एवं योजना नोडल श्री विश्वास राव मस्के के कुशल मार्गदर्शन में जिले से अब तक लगभग 1224 यात्रियों को अयोध्या धाम यात्रा करने का लाभ मिल चुका है।








