

Raipur chhattisgarh VISHESH राजधानी के पंडरी क्षेत्र की दो दुकानों में शुक्रवार की देर रात भीषण आग लग गई। जिन दुकानों में आग लगी उनके नाम नाकोड़ा ज्वेलर्स और दूसरी फर्नीचर की दुकान थी। जैसे ही आग लगी फर्नीचर दुकान होने के कारण आग की तेज लपटें उठने लगीं। दोनों दुकानों में लगी भीषड़ आग के चलते लाखों का नुकसान होने का अनुमान है। दमकल विभाग की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग कैसे लगी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आग से नहीं कोई जनहानि नहीं हुई है









