
प्रविष्टि तिथि: 31 OCT 2024 7:32AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और भारत की एकता और संप्रभुता की रक्षा के लिए उनके समर्पण को याद किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म-जयंती पर उन्हें मेरा शत-शत नमन। राष्ट्र की एकता और संप्रभुता की रक्षा उनके जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता थी। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।”









