

रायपुर, 24 अक्टूबर 2024
सालिकराम ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जानकारी मिली। उन्होंने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया। योजना के तहत उन्हें 20 हजार रुपए का लाभ मिला। इस राशि से उन्होंने अपनी दुकान को बेहतर ढंग से स्थापित किया, जिससे उनकी कमाई में वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि इस योजना ने उनके परिवार की जिंदगी को बदल दिया है और अब वे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। सालिकराम ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया है।









