


बलौदाबाजार पुलिस द्वारा अवैध रूप से डंप किया गया 4788 बल्क लीटर शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
Raipur chhattisgarh VISHESH बलौदाबाजार पुलिस द्वारा हथबंद थाना क्षेत्र के ग्राम केसदा के एक फार्महाउस में छापामारी कर भारी मात्रा में डंप किया गया मध्यप्रदेश निर्मित शराब जब्त कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सम्पूर्ण कार्रवाई में पुलिस द्वारा 34 लाख से अधिक मूल्य की 532 पेटी (4788 लीटर) शराब जब्त की गई।









