राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का अम्बिकापुर में हुआ आयोजन

सरगुजा संभाग की टीम ने प्राप्त किए रजत पदक

राष्ट्रीय क्रिकेट टीम महिला अंडर-17 में महारानी क्रिकेट क्लब जशपुर के 03 खिलाड़ी का हुआ चयन

Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुरनगर 15 अक्टूबर 2024/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 महिला अंडर-17 का आयोजन अम्बिकापुर में हुआ। जिसमें सरगुजा संभाग की टीम ने रजत पदक प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय क्रिकेट टीम महिला अंडर-17 में महारानी क्रिकेट क्लब जशपुर के तीन खिलाड़ी का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी में कु. एंजल लकड़ा, कु. झुमूर तिर्की और कु. वर्षा बाई शामिल है। जो महिला अंडर-17 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 में सम्मिलित होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *