

जल जगार महोत्सव में शामिल होंगे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
Raipur chhattisgarh VISHESH मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ होगा छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े जल सम्मेलन का। धमतरी ज़िले के गंगरेल जलाशय में आयोजित “जल जगार जल महोत्सव” में आप सभी आमंत्रित हैं।
भाजपा सरकार द्वारा आगामी 5 एवं 6 अक्टूबर को धमतरी में आराध्य देवी माँ अंगारमोती और हमारी जीवनदायिनी महानदी के आँचल में “जल जगार महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव जल के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में आमजनों को जागरूक करने का एक महाभियान है।आइये हम सब इस महोत्सव से जुड़कर जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में छत्तीसगढ़ के बढ़ते कदम से पूरी दुनिया को अवगत कराएं।








