

रायपुर, 12 अगस्त, 2024
विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के अवसर पर 14 से 16 अगस्त, 2024 तक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी-अंग्रेजी विद्यालय, चिंगराजपारा, बिलासपुर में एक भव्य चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है । यह प्रदर्शनी भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की मीडिया इकाई, केंद्रीय संचार ब्यूरो, रायपुर द्वारा लगायी जा रही है । प्रदर्शनी के साथ ही साथ अन्य कई गतिविधियां आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विद्यालयीन छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक शामिल होंगे ।

***
आरडीजे/पीएनएस/








