

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH जय नारायण पांडे गवर्नमेंट स्कूल के सामने एक पेड़ रविवार को गिर गया, जिसमें दो स्कूटी और एक टेंपो दब गए। ये अलग बात है कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। बताया गया कि स्कूटी चालक बारिश होने पर गाड़ी रोड पर खड़ा कर किनारे खड़ा था। इसीलिए उन्हें तो कुछ नहीं हुआ पर उनकी स्कूटी पूरी तरह दब गई। जबकि स्कूटी सवार गाड़ी छोडक़र गिरते पेड़ को देखकर भागा जिससे वह बाल-बाल बच गया।









