

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर। छत्तीसगढ़ की बहुचर्चित रायपुर सीट पर बृजमोहन अग्रवाल शुरुआती रुझानों में भारी बढ़त बना चुके हैं, जबकि विकास उपाध्याय काफी पीछे चल रहे हैं। बीजेपी ने इस बार बृजमोहन को रिकॉर्ड जीत दिलाने के इरादे से मैदान में उतारा था, जो अब साकार होता दिख रहा है।

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बृजमोहन अग्रवाल 4 लाख 79 हजार 702 से अधिक मतों के अंतर से जीत की ओर बढ़ रहे हैं। इससे पहले भी विधानसभा में बृजमोहन ने सबसे बड़े अंतर से जीत का रिकॉर्ड बनाया था। इसी प्रकार लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विजय बघेल भी दुर्ग से 4 लाख 1 हजार 05 मतों के अंतर से बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं।
रायगढ़ से राधेश्याम राठिया 2 लाख 40 हजार और महासमुंद से रूप कुमार चौधरी भी कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू को 1 लाख 40 हजार से अधिक मतों के अंतर से पीछे छोड़ते हुए आगे चल रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करीब 50 हजार मतों से पीछे हो गए हैं, जहां संतोष पांडेय बढ़त बनाए हुए हैं। कोरबा सीट पर कांग्रेस की ज्योत्सना महंत आगे हैं और उनकी बढ़त 27,242 मतों की हो गई है।








