

Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह नेे आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में मतगणना के परिपेक्ष्य में अभ्यर्थियो एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन समय का विशेष ध्यान रखें।
मतगणना अभिकर्ताओं को सुबह 7ः30 बजे तक अपने निर्धारित स्थान पर पहुँच जाना चाहिए।साथ ही उन्होंने कहा कि मतगणना कक्ष में मोबाईल फोन, पेन ड्राइव, साइंटिफिक कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच एवं अन्य इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स प्रतिबंधित रहेगे।साथ-साथ सिगरेट, तम्बाकू, गुटका एवं आदि के उपयोग की भी अनुमति नही होगी। इसलिए इनके पाउच या पैकेट भी साथ में न रखें। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।








