

अधिवक्ता संघ रायपुर एवम रायपुर पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अब्दुल जाहिद कुरैशी जी की अनुमति से न्यायालय परिसर में कक्ष क्रमांक 210 में निजात – नशे को ना, ज़िंदगी को हां, कार्यक्रम का आयोजन
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH अधिवक्ता संघ रायपुर एवम रायपुर पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अब्दुल जाहिद कुरैशी जी की अनुमति से न्यायालय परिसर में कक्ष क्रमांक 210 में निजात – नशे को ना, ज़िंदगी को हां, कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह जी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रायपुर श्री हेमंत सराफ जी तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अब्दुल जाहिद कुरैशी जी ने अपने अपने विचार प्रकट किए और शहर को नशा से मुक्त करने हेतु चलाए जा रहे निजात अभियान की सराहना की।


उक्त कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। उक्त कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारीगण अध्यक्ष हितेंद्र तिवारी, सचिव अरुण कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष किशोर ताम्रकार, उपाध्यक्ष श्रीमती ऋतु बुंदेल, सह सचिव अपूर्व सेन, सह सचिव गायत्री साहू, क्रीड़ा सचिव परस राम कश्यप तथा कार्यकारिणी सदस्यगण सागर पांडे, अजय बालानी, अंकित फुलझेले, राजीव द्विवेदी, नवरतन यादव, शिव महिलांग, सावित्री नायक एवं वरिष्ठ एवम कनिष्ठ अधिवक्तागण उपस्थित थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया








