
श्री पुरण अग्रवाल जी लोकप्रिय वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं सन 1992 से 2007 तक प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ चेम्बर ने कहा कि चेम्बर का संविधान संशोधन विधिसम्मत हैं, हम सब इसका स्वागत करते हैं। यह खुशी की बात है अब कोई भी लड़ सकेगा चेम्बर का चुनाव।

Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH : पूर्व चेंबर अध्यक्ष श्री पुरनलाल अग्रवाल ने चेंबर के संविधान संशोधन का स्वागत करते हुए कहा कि पहले चेंबर परिवार छोटा था अभी वर्तमान में चेंबर सदस्यता 25000 पहुंच गई है। अतः चेंबर संविधान में संशोधन लाजमी है। वर्तमान में हुए संशोधन शत–प्रतिशत नियमों के अनुसार किया गया है।
इस संशोधन के तहत चेंबर के पूर्व अध्यक्ष भी अब आगामी चेंबर चुनाव में चुनाव लड़ सकेंगे, जिन्हें भी चुनाव लड़ना है वो खुलकर सामने आए और चुनाव लड़े।
पूरनलाल अग्रवाल
पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चेंबर








