

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH हैदराबाद, पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है. 52 प्रतिशत मुस्लिम आबादी वाले इस निर्वाचन क्षेत्र से अब तक अल्पसंख्यक समुदाय से कोई सांसद निर्वाचित नहीं हुआ है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी लगातार पांच बार से बहरामपुर से चुनाव जीत रहे हैं. वह छठी बार चुनाव मैदान में हैं, लेकिन पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान की एंट्री से इस बार उनकी राह आसान नहीं दिख रही है.

अधीर रंजन चौधरी ने यूसुफ पठान के बाहरी होने को मुद्दा बनाया है. उनका कहना है कि पूर्व क्रिकेटर का क्षेत्र से कोई संबंध नहीं हैं, सिर्फ उन्हें हराने के लिए टीएमसी प्रमुख ममता ने यूसुफ पठान को उम्मीदवार बनाया है. उधर, यूसुफ पठान का कहना है कि वह चुनाव जीतने के बाद पूरी लगन से क्षेत्र के लोगों की सेवा करेंगे l
बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने यूसुफ पठान को अधीर रंजन के खिलाफ मैदान में उतारा है. टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी बरहामपुर में चौधरी के विजय रथ को रोकने के लिए हरसंभव कोशिश में लगी हुई हैं. टीएमसी ने अब तक इस संसदीय सीट पर जीत हासिल नहीं की है. बहरामपुर सीट पर रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी ने 11 बार जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस छह बार जीती है.








