

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH अम्बिकापुर जिला निर्वाचन कार्यालय के सहायक ग्रेड 03 मेघराज राजवाड़े को सक्षम अधिकारी के अनुमति के बिना कार्य से अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उक्त कर्मचारी की अनुपस्थिति के कारण निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है, जो निर्वाचन कार्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता को प्रदर्शित करता है।
लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के अंतर्गत एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत कृत्य पर उक्त को समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा गया है। जवाब संतोषप्रद ना होने पर एकपक्षीय कार्यवाही करते हुए निलंबन की कार्यवाही की जाएगी









