

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : छत्तीसगढ़ में आज से फिर एक बार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में बादल गरजने के साथ तेज अंधड़ चलने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। आज से रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के एक दो स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश के 6 जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार चला गया है।









