अशोका बिरियानी होटल के 06 कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

खबर कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों और पत्रकारों से होटल के स्टाफ ने मारपीट, गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया था

 Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में स्थित अशोका बिरियानी होटल के 6 कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया।

उल्लेखनीय है कि, गुरुवार को होटल के दो कर्मचारियों की चेंबर की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई थी। इस हादसे की खबर कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों और पत्रकारों से होटल के स्टाफ ने मारपीट, गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया था। इसकी शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने भादवि. के अलावा प्रतिबंधात्मक धाराओं में भी कार्रवाई की है।

पत्रकारों के साथ मारपीट के इस मामले को डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने गंभीरता से लिया था। डिप्टी सीएम के आदेश के बाद बिरयानी सेंटर के 06 कर्मचारी गिरफ्तार किए गए हैं। साथ ही होटल को भी बंद करवा दिया गया है। तेलीबांधा के अशोका बिरयानी के गटर में 18 अप्रैल को दो कर्मचारियों की संदिग्ध लाश मिली। पुलिस के मुताबिक दोनों साफ सफाई के लिए गटर में उतरे थे। इस दौरान दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी होटल में इलेक्ट्रिशियन थे।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही मीडिया के साथी कवरेज करने पहुंचे। इसी दौरान अशोका बिरयानी की महिला कर्मचारियों ने आगे आकर पत्रकारों को कवरेज करने से रोकना शुरू किया। पत्रकारों ने कवरेज करने की बात कही तो महिला कर्मी भड़क गई और पत्रकारों से बत्तमीजी करते हुए उनसे मारपीट करने लगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *