

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ के इतिहास में आज की तारीख याद रखी जाएगी, जब हमारे सुरक्षा बल के जवानों ने कांकेर जिले के हापाटोला के जंगल में नक्सलियों की मांद में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए जबरदस्त मुठभेड़ में करीब 29 नक्सलियों को मार गिराया। इसमें 25 लाख के इनामी नक्सली कमांडर शंकर राव के भी मारे जाने की खबर है। इसका पूरा श्रेय सुरक्षाबलों को जाता है, सभी को बधाई। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में यह संभव हुआ है – विजय शर्मा









