

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया “10 से 12 अप्रैल तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है. उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा से लेकर दक्षिण तमिलनाडु तक एक द्रोणिका ( ट्रफ़) 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है. इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. राजधानी रायपुर में चार दिन पहले तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था जो सोमवार को 29 डिग्री पर पहुंच गया.

प्रदेश के शहरों में अधिकतम तापमान अब तक जितना नीचे गिरना था गिर चुका है लेकिन अब एक से दो डिग्री तक कम या ज्यादा हो सकता है. अगले तीन दिन फिर से बारिश होगी.:- बीके चिंधालोरे, मौसम वैज्ञानिकछत्तीसगढ़ के शहरों का तापमान:सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीजापुर में 35.5 डिग्री दर्ज किया गया.








