

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में हाल ही में एक घटना हुई जिसमें एक सीएएफ 14वीं बटालियन के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोलियां चलाईं। जवान का नाम अजय यादव है और उसका दावा है कि वह डिप्रेशन में था। उसने लगभग 12 राउंड फायर किए, लेकिन इस गोलीबारी में किसी को चोट नहीं पहुंची। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सभी आला-अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीएएफ 14 वीं बटालियन के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह एक्सीडेंटल फायर थी या जानबूझकर गोली चलाई गई थी।









