


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH ::रायपुर. वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवम् सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. की आवश्यक बैठक प्रोफेसर कॉलोनी स्थित केन्द्रीय कार्यालय में सम्पन्न हुई. इस बैठक में 12 मई, 2024 रविवार की संध्या अम्बा मंदिर परिसर, सत्तीबाजार, रायपुर में प्रस्तावित भगवान श्री परशुराम जी की 11सौ दीपों से महाआरती, भजन एवम् भोजन प्रसादी के विषय में चर्चा की गई. यह महाआरती संत-महात्माओं की अगुवाई में की जायेगी जिसमें विप्र समाज प्रमुखों, विप्र जनप्रतिनिधियों एवम् विप्रजनों को आमंत्रित किया जायेगा. प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद ओझा ने कार्यक्रम संयोजक हेतु उपस्थित पदाधिकारियों से प्रस्ताव मांगा जिस पर सभी ने संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा के नाम पर अपनी सहमति प्रदान किये.
बैठक में अरविंद ओझा प्रांतीय अध्यक्ष, नितिन कुमार झा कार्यक्रम संयोजक, गुणनिधी मिश्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सुरेश मिश्रा राष्ट्रीय महासचिव, रज्जन अग्निहोत्री प्रांतीय सलाहकार, सुनील ओझा प्रांतीय महामंत्री, नमिता शर्मा महिला अध्यक्ष, अविनय दुबे युवा अध्यक्ष, प्रीति मिश्रा सांस्कृतिक सचिव, अर्चना तिवारी सचिव, अभिषेक त्रिपाठी सचिव, राघवेन्द्र पाठक कोषाध्यक्ष, सतीश शर्मा सचिव, रवि शर्मा उपाध्यक्ष, उमेश शर्मा आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम संयोजक नितिन कुमार झा ने कहा कि शीघ्र ही सर्व ब्राह्मण समाज एवम् संगठन के पदाधिकारियों की विस्तृत बैठक कर कार्यक्रम की अंतिम रुपरेखा तय की जायेगी.
अध्यक्ष अरविंद ओझा एवं संयोजक नितिन कुमार झा ने कहा कि भगवान श्री परशुराम जी विप्र समाज के प्रमुख देव हैं. हमें अधिक से अधिक संख्या में महाआरती कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाना है.

सतीश शर्मा
संभागीय सचिव
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन, रायपुर








