

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : सरगुजा जिले में मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण सबसे ज्यादा परेशान बच्चे हो रहे हैं। बच्चों में तेज ज्वर यानी तेज बुखार आ रहा है जिससे बच्चों में झटके आने की आशंका भी बढ़ गई है। आलम यह है कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही हर रोज 100 से ज्यादा बुखार से पीड़ित बच्चे इलाज के पहुंच रहे हैं। ऐसे में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर बच्चों की इलाज की बात कह रहा है। दरअसल, सरगुजा जिले में बीते कुछ दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है जिसका असर अब बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर आ रहा है। छोटे बच्चों के साथ बड़े बच्चों में भी बुखार के साथ-साथ तेज बुखार के मस्तिष्क में चढ़ने का खतरा बढ़ गया है।









