

जशपुर जिले के बगीचा निवासी विपिन अग्रवाल के रूप में की गई है मृतक की पहचान
खुदकुशी की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के न्यायधानी से बड़ी घटना सामने आई. यहां 2 मंजिला बिल्डिंग से कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली। आपको बता दे कि युवक प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के पाम इन्क्लेव कॉलोनी का है।
घटना सुबह की बताई जा रही है। युवक कमरे में अकेले था, इसी दौरान वह बालकनी में आया और सीधे नीचे कूद गया। मृतक की पहचान जशपुर जिले के बगीचा निवासी विपिन अग्रवाल के रूप में की गई है। मृतक की उम्र करीब 30 साल है lफिलहाल सुसाइड की घटना के पीछे जमीन विवाद और प्रताड़ना की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि कमरे की तलाशी ली गई है। परिजनों को बुलाया गया है। मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।पुलिस जांच में पता चला कि कमरे में पानी बोतल के साथ खाना और चखना जैसे नमकीन पैकेट्स भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि दिनभर मामले को पुलिस दबाए बैठी रही। देर शाम अफसर पहुंचे, तो मामले का खुलासा हुआ है।








