

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH कोलकाता, कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) प्रबंधन ने चिकित्सा उपस्थिति नियमों में संशोधन किया है। इस संशोधन के अनुसार अब आंखों के इलाज के साथ चश्में का भी भुगतान किया जाएगा। पहले यह सुविधा नहीं थी।

कोल इंडिया प्रबंधन ने इस आशय का कार्यालय ज्ञापन जारी किया है। इसके अनुसार कोल अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों को चश्मा खरीदी का भुगतान किया जाएगा।
प्रतिपूर्ति के लिए ग्रेड-वाइज़ अधिकतम सीमा
श्रेणीकरण अधिकतम सीमा (रु. में)
- बोर्ड स्तर – 50,000
- अधिकारी E8 & E9 – 45,000
- अधिकारी E6-E7 – 35,000
- अधिकारी E4-E5 – 30,000
- अधिकारी E1-E3 – 20,000
- कर्मचारी – 10,000








