

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी 27 मार्च को नामांकन फॉर्म दाखिल करेंगे। भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप की नामांकन रैली में CM विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव समेत मंत्री और नेता शामिल होंगे। वहीं, कांग्रेस के कवासी लखमा की नामांकन रैली में पूर्व CM भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज मौजूद रहेंगे।

इस दौरान दोनों पार्टी ने सभा का आयोजन किया है। मां दंतेश्वरी के मंदिर में दर्शन करने के बाद विशाल रैली निकालकर नामांकन दाखिल करने जाएंगे। नामांकन दाखिल करने को लेकर पुलिस का जगदलपुर में सख्त पहरा होगा। इधर, बहुजन समाजवादी पार्टी से आयतु राम मंडावी और CPI से फूल सिंह कचलाम ने नामांकन दाखिल कर दिया है। 27 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे जगदलपुर में चर्च के सामने स्थित मिशन कंपाउंड में सभा का आयोजन किया गया है।
इस सभा में CM विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव, मंत्री केदार केदार कश्यप समेत बस्तर के तमाम भाजपा नेता और विधायक रहेंगे। इसके अलावा डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव के शामिल होने की भी संभावना है।








