

पुलिस परिवार के होली मिलन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा l


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर सरदार वल्लभ भाई कॉलोनी में पुलिस परिवार के साथ होली मिलन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, नगाड़ा बजाकर फाग भी गाई,होली का आनंद लिया।
होली में लगातार 48 घंटे की ड्यूटी के बाद मंगलवार को पुलिस कर्मियों ने अपने परिवार के साथ होली का त्यौहार सेलिब्रेट किया। होली त्यौहार में अपने घर से दूर ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाने के पुलिस लाइन में रायपुर जिला पुलिस ने जश्न की व्यवस्था की थी। रंगो के इस जश्न में गृह मंत्री विजय शर्मा भी शामिल होने पहुंचे।
इस दौरान विजय शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ जमीन पर गोल घेरा बनाकर बैठ गए। उन्होंने हाथों में खुद नगाड़ा थाम लिया, फिर उसे बजाने लगे। इस दौरान सभी लोग होली के फाग गीत भी गाते रहे। राज्य के गृह मंत्री को अपने बीच देखकर पुलिस परिवार के लोगों ने उन्हें गुलाल लगाकर बधाई दी। फिर गृह मंत्री ने भी उनका मुंह मीठा करा कर होली की शुभकामनाएं दी।








