

फिल्मी धुन पर सभी अधिवक्ताओं ने जम के डांस किया और सभी एक दूसरे को बधाई देते देखे गए।
न्यायाधीशों और अधिवक्ता सतीश गुप्ता जी के मध्य कौन बनेगा करोड़पति का खेल खेला गया

पूरे कार्यक्रम मे खूब हंसी मजाक का माहौल रहा

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : अधिवक्ता संघ रायपुर में अध्यक्ष हितेंद्र तिवारी के निर्देशन पर समस्त प्रबंधकारिणी के द्वारा हर्षोल्लास के साथ होली मिलन का कार्यक्रम मनाया गया जिसमें विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। न्यायाधीशों और अधिवक्ता सतीश गुप्ता जी के मध्य कौन बनेगा करोड़पति का खेल खेला गया जिसमें खूब हंसी मजाक का माहौल रहा।फिल्मी धुन पर सभी अधिवक्ताओं ने जम के डांस किया और सभी एक दूसरे को बधाई देते देखे गए। अधिवक्ता संघ द्वारा ठंडाई की व्यवस्था भी की गई थी।उक्त जानकारी अधिवक्ता संघ के सचिव अरुण कुमार मिश्रा ने दी है।








