

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH कांग्रेस की दूसरी सूची जारी नहीं होने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस दिशाहीन और अनिर्णय की स्थिति में है. जनता कांग्रेस से दूर जा चुकी है, उनके नेतृत्व पर भरोसा नहीं है. कांग्रेस की धोखा देने की और भ्रष्टाचार करने की नियत रही है. कांग्रेस ने 05 सालों में छत्तीसगढ़ में जनता की दुर्दशा की, इसलिए कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं.

कांग्रेस सरकार ने 05 साल में छत्तीसगढ़ की जो दुर्दशा की. छत्तीसगढ़ को दोनों हाथों से लूटा. छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बनाया, छत्तीसगढ की जनता से कोई सरोकार नहीं रखा. 05 साल बाद आज वही बातें निकालकर पुनः बाहर आ रही हैं. यहाँ तक स्वयं कॉंग्रेस के लोग भी यह कह रहे हैं कि उन्हें पार्टी पर भरोसा नहीं, वो सब केवल छलावा था.
कांग्रेस की टिकट पर कोई लड़ने को तैयार नहीं है.कांग्रेस प्रत्याशी के बीजेपी को रावण कहे जाने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस का चरित्र हमेशा से उजागर हुआ है. भगवान राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकराया. इनसे बड़े राम विरोधी हो नहीं सकते. राम के ननिहाल के लोग इन्हें सबक सिखाएंगे. 5 साल ये खुद अहंकार में डूबे थे, उनका चरित्र वैसा ही है, जैसा वह बोल रहे हैं.वहीं राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल का उनके ही पार्टी में हो रहे विरोध पर अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने यह साबित किया कि भूपेश है तो एक छलावा है.








