

अबकी बार 400 पार…. ग्यारह सीटें मोदी को.. सीएम सीएम विष्णुदेव का एलान l लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक से रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई।बस्तर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में करीब 50 लोगों को भाजपा की सदस्यता भी दिलाई गई। प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने लोकसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराने के लिए कार्यकर्ताओं में जमकर जोश भरा।
भाजपा के पास जनता की सेवा करने की नियत है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधानसभा से MLA किरणदेव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को सिर्फ झूठ बोलना आता है। इसके सिवाय कांग्रेस के पास और कोई योग्यता नहीं है। भाजपा के पास देश को चलाने की नीति और नियत दोनों हैं।









