



Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में आज महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यहां लगभग 50 हजार महिलाएं जुटेंगी। सभी जीई रोड से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगी। इस दौरान जीई रोड पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहेगा। इस वजह से पुलिस ने इस मार्ग पर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक बंद कर दिया है। कार्यक्रम स्थल के पास ही पार्किंग बनाई गई है। इस सड़क से जुड़े हर चौक पर पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे जो लोगों को बताएंगे कि उन्हें किस रास्ते से जाना है। डीएसपी गुरजीत सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक लोगों को वैकल्पिक सड़कों का उपयोग करना चाहिए l

महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए राज्य सरकार द्वारा 01 मार्च 2024 से महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को एक-एक हजार रूपए की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस प्रकार महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक प्राप्त होगा। योजना के तहत 10 मार्च को प्रथम किश्त की राशि का वितरण किया जाएगा। इस हेतु जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़कर लोगों को संबोधित करेंगे और हितग्राहियों से चर्चा करेंगे l
70 लाख 12 हजार 800 पात्र आवेदकों को पहले चरण में 655 करोड़ 57 लाख रूपए की राशि का होगा अंतरण
योजना के अंतर्गत हितग्राहियों से ऑफलाईन आवेदन प्राप्त करने तथा अपलोड किए जाने हेतु प्रत्येक आगनवाड़ी केन्द्र, ग्राम/वार्ड प्रभारी, पर्यवेक्षक, परियोजना अधिकारी के 68 हजार 836 से अधिक यूजर आईडी तैयार किए गए, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। आवेदकों से ऑफलाईन आवेदन लिए जाने की प्रक्रिया भी 5 फरवरी 2024 को प्रारंभ की गयी एवं 20 फरवरी 2024 तक आवेदन प्राप्त कर रिकॉर्ड 15 दिन की अवधि में सभी 70 लाख आवेदन की पोर्टल में ऑनलाईन अपलोड भी कर दिया गया, यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है कि इतनी कम अवधि में इतने अधिक आवेदन प्राप्त कर अपलोड किए गए। 10 मार्च को योजना के अंतर्गत 70 लाख 12 हजार 800 पात्र आवेदकों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा योजना के पहले चरण में 655 करोड़ 57 लाख रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जाएगी।
ऐसे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे लोग दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव की ओर से आने वाले टाटीबंध चौक से एम्स अस्पताल होकर एनआईटी पहुंचेंगे। वहां उनकी पार्किंग बनाई गई है। बिलासपुर की ओर से आने वाले किसान सिलतरा बायपास से टाटीबंध पहुंचेंगे। वहां से जीई रोड-एम्स होकर एनआईटी पहुंचेंगे। बलौदाबाजार की ओर से आने वाले पंडरी, जयस्तंभ चौक होकर आश्रम तिराहा से अनुपम गार्डन पहुंचेंगे। सीएसईबी मैदान में पार्किंग रहेगी। महासमुंद, धमतरी और बस्तर की ओर से आने वालों के लिए पचपेड़ीनाका, सरोना चौक और कांगेर वैली स्कूल से होते हुए आएंगे। यहीं पार्किंग है l








