

कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वायनाड से राहुल गांधी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव.
कांग्रेस की थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है जिसमें 39 उमीदवार के नाम शामिल है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस लिस्ट में राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़, केरल और कई अन्य राज्यों में करीब 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई।

बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, “हमने केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और लक्षद्वीप से सीटें फाइनल कर ली हैं… प्रक्रिया चल रही है, औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।” केरल में कांग्रेस विधायक दल के नेता वी.डी. सतीसन ने कहा कि पार्टी केरल में 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और राज्य में चार सीटों पर उसके सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे। सतीसन ने कहा, “सीईसी ने फैसला कर लिया है कि 16 सीटों पर कौन उम्मीदवार हैं। एआईसीसी कल उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी।”
सूत्रों के मुताबिक इन उम्मीदवारों में केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी का नाम भी शामिल है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और समिति में शामिल कई अन्य नेताओं, संबंधित राज्यों के प्रभारी एवं वरिठ नेताओं ने बैठक में शिरकत की। खरगे की अध्यक्षता में हुई सीईसी की बैठक में विचार-विमर्श के दौरान 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 60 लोकसभा सीटों पर चर्चा की गई। सीईसी की बैठक में विभिन्न स्कीनिंग कमेटी द्वारा भेजे नामों में से उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई जाती है।








