

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक ) द्वारा पंडरी रायपुर बैंक परिसर में आज 07 मार्च 2024 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किये। इस अवसर पर अपेक्स बैंक के कार्य व्यवसाय में महिला सहकर्मियों के विशेष योगदान तथा भागीदारी को दृष्टगत रखते हुए सम्मान कार्यक्रम आयोजित किये।

इस गरिमामय आयोजन में अपेक्स बैंक शाखा शारदा चौक के प्रबंधक श्री चंद्रप्रकाश व्यास , अपेक्स बैंक एजीएम व शाखा प्रबंधक पंडरी श्री अजय भगत, शाखा पंडरी के अधिकारी श्री पी एल पुलस्त की विशेष सहभागिता रही।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस में अपेक्स बैंक द्वारा शक्तिस्वरूपा श्रीमती ममता देवांगन, श्रीमती आभा सोनी, श्रीमती इंद्राणी घोष, श्रीमती उर्मिला दुबे, श्रीमती निधी एवं श्रीमती हुलेश्वरी वर्मा को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।








