

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर में एक युवक के पास से लाखों का विदेशी नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने जब गठरी को खोलकर देखा तो उसमें 7 लाख के करीब विदेशी नोट थे। ये नोट अमेरिका, यूरोप और सऊदी अरब देश का था। युवक के पास सबसे ज्यादा अमेरिका के डॉलर बरामद हुए है। आरोपी के पास इन विदेशी नोटों से जुड़े वैध कागजात भी मौजूद नही थे।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी फिरोज लखानी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नोटों को जब्त कर लिया है।युवक के पास सबसे ज्यादा अमेरिका के डॉलर बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ रायपुर के तीन अलग-अलग थानों में 420 जैसे धाराओं में मामलें दर्ज है। गुजरात सूरत के रहने वाला फिरोज लखानी स्टेशन रोड के पास स्थित अहीर धर्मशाला में ठहरा हुआ था।
आरोपी के खिलाफ रायपुर के तीन अलग-अलग थानों में 420 जैसे धाराओं में मामलें दर्ज है। ये तमाम थाने आजाद चौक, उरला और राजेंद्र नगर है। बताया जा रहा है कि आरोपी के बेटे पर भी इस तरह के आरोप है। फिलहाल आरोपी ऐसे ही एक मामलें की पेशी में रायपुर पहुंचा था।








