
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH 8 मार्च अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल की अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा, उपाध्यक्षा श्रीमती संगीता कापरी तथा श्रीमती सुजाता खमारी की गरिमामयी उपस्थिति में दिनांक 05 मार्च 2024 को एसईसीएल वसंत विहार स्थित बसंत क्लब में “स्त्री शक्ति, सामर्थ्य एवं क्षमता” विषय पर स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धा महिला मंडल की सद्स्याओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवम अपना स्वरचित कविता पाठ किया।
कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों का नाम घोषित किया गया जिसमें प्रथम-डा.आशा रॉय, द्वीतीय-श्रीमती कविता कुमार, तृतीय-श्रीमती बिन्नी श्रीवास्तव रही। इस स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्य जाने माने भाषाविद श्रीमती रश्मि रामेश्वर गुप्ता तथा डॉ सनीश चंद्र, जनसंपर्क अधिकारी रहे। कार्यक्रम के संचालन का दायित्व श्रीमती पूनम सिंह ने निभाया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा ने पुरस्कृत किया ।
जनसंपर्क अधिकारी
एसईसीएल बिलासपुर









