

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : सूरजपुर में पुलिस ने गांजा तस्करी पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति सचिन्द्र पटेल (29 साल) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी तस्कर के पास से 7 किलो 500 ग्राम गांजा कीमत 1 लाख 50 हजार रुपए का जब्त किया। तस्कर के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की है। दरअसल, 1 मार्च को रामानुजनगर थाना पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटर साइकिल में गांजा लेकर सूरजपुर-केतका होते हुए राजापुर बिक्री करने आने वाला है।सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम राजापुर में घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सहित आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया। बता दें कि सूरजपुर उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद से ही जिले भर की थाना-चौकी की पुलिस नशीली पदार्थ के गोरखधंधे पर सतत निगाह बनाए हुए है।









