

Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर दिनांक 02 मार्च 2024 :- कैट के प्रदेश कार्यकारी महामंत्री भरत जैन ने बताया कि विरंची नारायण मंदिर के पास ब्रम्हपुरी निवासी श्री फत्तेलाल जी भोरावत (जैन) (उम्र – 98 वर्ष ) का आज निधन हो गया है। जिनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी श्मशान घाट में किया गया । श्री फत्तेलाल जी भोरावत (जैन) समाज के वरिष्ठ सदस्य थें। और वे श्री बंशीलाल जैन एवं श्री भरत जैन के पिताजी तथा श्री हर्षवर्धन जैन एवं प्रिंस जैन के दादाजी थे। श्री भरत जैन जी भारतीय जनता पार्टी बूथ अध्यक्ष एवं पूर्व जिला कार्यकरिणी सदस्य एवं प्रदेश कार्यकारी महामंत्री कैट तथा ट्रस्टी श्री दिगम्बर जैन मंदिर मालवीय रोड, और रायपुर सराफा एसोसिएशन के प्रमुख सलाहकार है।
धन्यवाद
भरत जैन
कैट प्रदेश कार्यकारी महामंत्री









