

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर बदला है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर सहित कई जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम में नमी की मात्रा बढ़ने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। अगले 5 दिन के लिए प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। सोमवार को कोरबा जिला 34.9 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं, सबसे कम अंबिकापुर में 14 डिग्री टेंपरेचर दर्ज किया गया।









