

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष श्री आई के गोहिल द्वारा माननीय राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन जी से सौजन्य भेंट की गई । श्री गोहिल द्वारा राज्यपाल महोदय को बैंक द्वारा छत्तीसगढ़ के विकास में किये जा रहे योगदान एवं बैंक की गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गई ।
अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि बैंक अपनी 614 शाखों एवं 3300 बैंकिंग सुविधा केंद्रों के माध्यम से राज्य के 67 लाख ग्राहकों को आधुनिक बैंक की सुविधा प्रदान कर रही है।

माननीय राज्यपाल द्वारा बैंक द्वारा राज्य की जनता को प्रदाय की जा रही बैंकिंग सुविधा एवं राज्य के विकास में किये जा रहे योगदान की सराहना की गई।








