

कोर्ट ने 10 वाहन चालकों पर लगाया 1 लाख से अधिक का जुर्माना
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH दुर्ग, यातायात पुलिस द्वारा दुर्ग जिले के अंतर्गत प्रवेश करने वाले एवं जिले के प्रमुख मार्गो पर देर रात वाहन चलाको की ब्रीथ एनेलाईजर मशीन से चेक करने पर 10 वाहन चालक जिसमें 4 भारी वाहन चालक 4 कार चालक 2 दो पहिया वाहन चालको पर कार्यवाही करते हुए वाहन जप्त किया गया। जप्त वाहनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जावेगा जिस पर न्यायालय वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 वाहन चालको पर 1 लाख 5 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया साथ ही वाहन चालको का लायसेंस सस्पेंड की कार्यवाही के लिए परिवहन विभाग को भेजा गया। सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु एवं वाहन चालको को शराब पीकर वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा यह कार्यवाही आगे निरंतर जारी रहेगा।इसी प्रकार सडक सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाये जा रहे यातायात जागरूता कार्यक्रम के तहत शासकीय विद्यालय चिखली के स्कूली छात्र/छात्राओं को यातायात नियम की जानकारी देते हुए स्कूल बैग एवम कम्पास बॉक्स वितरण किया गया साथ ही बच्चो के माध्यम से कहा गया कि वे आज घर जाकर अपने परिजन को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने एवं शराब पीकर वाहन न चलाने हेतु कहा गया।








