

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH तुमगांव पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 9 फरवरी को मुखबीर की सूचना पर झलप की तरफ से मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GL 9166 में आ रहे दो युवकों को पिरदा मोड़ के पास रोका गया. पुलिस की पूछताछ में अपना नाम अजय कुमार साहू पिता कूंजराम साहू आयु 24 वर्ष निवासी ग्राम जंगुला खारीयार रोड उड़ीसा एवं करण यादव पिता फगुवाराम यादव आयु 24 वर्ष निवासी ग्राम जेंजारागुंडिपाली खडियार रोड उड़ीसा बताए. गवाहों के समक्ष विधिवत कार्यवाही में तलाशी के दौरान आरोपियों के पास रखे बैग में 9 पैकेट गांजा वजनी 09 किलो 426 ग्राम बरामद किया गया।









