




शहीद वीर रामाधीन गोंड़ की प्रतिमा निर्माण के लिए 10 लाख की घोषणा की
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 28 जनवरी 2024/छत्तीसगढ़ के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री दयालदास बघेल आज राजनांदगांव में जिला आदिवासी गोंड़ महासभा और अखिल भारतीय विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित जिले के गोंड़ सदन भवन में शहीद वीर रामाधीन गोंड शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए उन्होंने कहा कि शहीद रामाधीन का अन्याय के खिलाफ संघर्ष , मातृभूमि के प्रति समर्पण और बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा । उन्होंने कहा आदिवासी समाज एक बड़ा समाज है। समाज सेवा के रूप में अच्छा कार्य कर रहे हैं। इसके लिए अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने समाज की मांग पर शहीद वीर रामाधीन के प्रतिमा निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की ।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री नीलकंठ गढ़े और बड़ी संख्या में गोंड़ समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे उल्लेखनीय है कि शहीद वीर रामाधीन गोंड़ का जन्म 2 जुलाई 1920 को राजनांदगांव जिले के बादराटोल कुज्जी में हुआ था पिता का नाम श्री पति राम और माता का नाम श्रीमती सुगढ़ी बाई था। शहीद रामाधीन जंगल सत्याग्रह आंदोलन में लगातार भाग लेते थे। और 21 जनवरी 1939 को शहीद हो गए। ग्राम बादराटोला में जगह जगह इनकी प्रतिमा और सांस्कृतिक भवन बनाया गया है।









