

रायपुर, 26 जनवरी 2024
गणतंत्र दिवस के 75वीं वर्षगांठ छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मुख्यमंत्री के राज्य की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को श्रीफल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के सदस्य श्री कुलदीप शर्मा, सदस्य सचिव श्री राजीव जायसवाल, डॉ. सूरज कुमार दुबे और कर्मचारीगण अन्य गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।









