

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH गणतंत्र दिवस को लेकर रायपुर पुलिस चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखे हुए है। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जय प्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध पीताम्बर सिंह पटेल के नेतृत्व में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम सहित यातायात पुलिस एवं अन्य पुलिस बलों द्वारा विशेष चेकिंग की जा रहीं है।

होटल, लॉज, ढ़ाबा, रेलवे स्टेशन व बस स्टेण्ड की चेकिंग करने के साथ ही 30 से अधिक स्थानों में फिक्स/नाकेबंदी पाईंट लगाकर जिले के भीतर प्रवेश करने वाली समस्त वाहनों की बारिकी से जांच व चेकिंग की जा रहीं है। इसके साथ ही थाना क्षेत्रों में विजिबल पुलिसिंग के अंतर्गत पैदल पेट्रोलिंग कर भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान/सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक – चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों की लगातार चेकिंग की जा रहीं है।








