

रायपुर, 25 जनवरी 2024
वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग के मंत्री श्री केदार कश्यप ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए बलिदान करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया है।









