सीएम भूपेश बघेल द्वारा आज 08.50 am में एक ट्वीट किया हैं. जिससे राजनीतिक गलियारों मे हलचल तेज हो गई हैं. आख़िर कौन है प्रमोद? क्या खुलासा करेगी कांग्रेस? उनके साथ पीसीसी चीफ दीपक बैज, संगठन भी राहुल गांधी को टैग कर इसे सोशल मीडिया में हलचल बढ़ाने वाला बताया है।
प्रदेश के चुनाव अभियान में आज से स्टिंग आपरेशन की एंट्री होने जा रही l आपको बता दे कि ED ने कल 05 करोड़ कैश जब्त किए , यह नगद रकम किस दल या प्रत्याशी के लिए इस्तेमाल कि जानी थी इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र स्थित हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी असीम दत्ता उर्फ बाप्पा बंगाली के घर में ईडी ने शाम छापेमारी में पांच करोड़ रूपए सीज किया है।
असीम कॉलोनी के ब्लाक 15 के क्वार्टर 17 में रहता है। यह कालोनी भिलाई विस क्षेत्र में आता है। असीम नेताओं के कारकेड में ड्राइवर है। यह रकम वह कमोड,और बिस्तर के नीचे छिपा कर रखा था। ईडी असीम को लेकर पूछताछ कर रही है। इसका पूरा खुलासा आज किए जाने के संकेत हैं।

