
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : शहर में आज तड़के हुए हुड़दंग, तोड़ फोड़ ने पुलिस के गुंडा विरोधी अभियान की पोल खोल दी है। बीच राजधानी के कोतवाली इलाके को छोटापारा में बंद दो दुकानों का शटर तोड़कर सामान सड़क पर फेंककर आतंक मचाया। इन गुंडों ने दुकान में अपना ताला जड़ा और दुकान से कपड़े लेकर हुए फरार हो गए।बैखौफ 20 से ज्यादा लडको ने दुकान का ताला तोड़कर बीच सड़क पर सामान फैंक दियाये लड़के ईरानी डेरा के बताए गए हैं जो इस तरह,मकान दुकान प्लाट खाली कराने की सुपारी लेते है। कल के इस मामले में भी प्रॉपर्टी विवाद की बात कही जा रही है। इसे लेकर स्थानीय दुकान संचालकों और रहवासियों में भारी आक्रोश है। बड़ी संख्या में आक्रोशित लोग कोतवाली पहुंचे हुए हैं। बताया गया है कि सिद्धार्थ देव के पिताजी छोटापारा में 40 साल से कपड़ो के ड्राई क्लीन की दुकान संचालित कर रहे हैं। दुकान में कब्जे को लेकर एक व्यक्ति लगातार विवाद कर रहा है। आज सुबह लगभग 5 बजे लगभग 20 लड़कों के समूह ने दुकान का ताला तोड़ा और शटर काटकर सामान बाहर फेंक दिया दिया। बड़ी संख्या में कपड़े उठा कर ले गए हैं और गल्ला उखाड़ फेंका । लड़के ईरानी डेरा और आसपास के बता रहे हैं। सिद्धार्थ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।
