
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : कोरोना वायरस को लेकर फैली अफवाहों से भी बहुत परेशान है. ब्रिटेन में कुछ लोगों ने संक्रमण फैलने के लिए 5G टेक्नोलॉजी को जिम्मेदार ठहराया है. सोशल मीडिया पर लोग धमकी दे रहे है. इसके अलावा कुछ नागरिक तो मोबाइल इंजीनियरों को धमकी दे रहे हैं और 5 जी मास्ट जला रहे हैं. मोबाइल कनेक्टिविटी की अहम सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने से अब यहां के कम्युनिकेशन नेटवर्क पर खतरा पैदा हो रहा है. कैबिनेट मंत्री माइकल गोव ने इन बातों का खंडन किया है. उन्होंने इसे मूर्खतापूर्ण और खतरनाक बताया है.
सोशल मीडिया पर 5G को कोरोना से जोड़ने की साजिश की बात कहने वाली पोस्ट्स की भरमार है. लेकिन अब गूगल और कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने इन वीडियो और इससी जुड़ी चीजों को डिलिट करने का आदेश दिया है.गूगल ने कहा है कि वह इस अफवाह को बढ़ावा देने वाले सभी वीडियो को इंटरनेट से हटाएगी. यू ट्यूब से भी वीडियो को हटाया जाएगा. यू ट्यूब ने इस दिशा में कदम उठाया है. ऐसे सभी वीडियो हटाए जा रहे हैं जिसमें यूजर्स को 5 जी और कोरोना के बारे में गलत जानकारी दी गई है.





















