
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को वर्ल्ड कप में अपनी राष्ट्रीय टीम को भेजने को लेकर मंज़ूरी मिलने की उम्मीद है. इसके लिए पहले सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल भारत का दौरा करेगा और इस बारे में मंज़ूरी देगा. प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीब ने पाकिस्तान का वर्ल्ड कप में भाग लेने के बारे में फैसला लेने के लिए एक कमेटी का गठन किया है. इस कमेटी की बैठक पहली बार गुरुवार को होनी है, जिसके चेयरमैन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो हैं.

14 सदस्यीय कमेटी में विभिन्न मंत्री और सलाहकार हैं जिनमें विदेश मंत्री, गृह मंत्री, क़ानून मंत्री, सूचना मंत्री, कश्मीर मामलों के सलाहकार, विदेश सचीव और अन्य संवेदनशील विभागों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे.
पाकिस्तान के भारत में खेलने को लेकर कोई विरोध नहीं है लेकिन कमेटी ये सुनिश्चित करना चाहती है कि खिलाड़ी, अधिकारी, प्रशंसक और मीडिया को मुश्किलों का सामना न करना पड़े. पिछली बार 2016 में वर्ल्ड टी-20 कप के दौरान पाकिस्तान की टीम ने भारत का दौरा किया था. साल 2012-13 से ही दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं हुआ हैऔर दोनों देशों के बीच पिछली टेस्ट सिरीज़ भारत में 2007 में आयोजित की गई थी.





















