
दक्षिणी थाईलैंड में पटाखों के एक गोदाम में विस्फोट से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और सौ से अधिक लोग घायल हो गए हैं. धमाका सुंगई गोलोक नाम के एक शहर में हुआ. स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि सुंगई शहर की इस इमारत में वेल्डिंग का काम हो रहा था, इसी कारण ये विस्फोट हुआ है.
स्थानीय मीडिया द्वारा दिखाए जा रहे वीडियो में इलाक़े में बड़े पैमाने पर नुक़सान को दिखाया गया है. विस्फोट से इमारत में आग लग गई, और इस कारण इलाक़े के कई इमारतों को नुक़सान पहुंचा. विस्फोट की वजह से गाड़ियों, दुकानों और घरों की खिड़कियां उड़ गईं, छतें उड़ गईं और दीवारें ढह गईं.






















