दूसरे दिन 357 से अधिक लोगो से वसूला गया 33040 का जुर्माना – नगर निगम के 10 जोनो की टीमो ने पुलिस प्रशासन की टीम के साथ विभिन्न बाजारो में सुबह 6 बजे से घूमकर लगातार नियम तोडऩे वालो पर जुर्माना कार्यवाही जारी

Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर, लॉकडाउन खुलने के दूसरे दिन सुबह से ही नगर निगम के सभी 10 जोनो की टीमो ने पुलिस प्रशासन की टीम के साथ विभिन्न बाजारो में सुबह 6 बजे से घूमकर लगातार नियम तोडऩे वालो पर जुर्माना कार्यवाही जारी रखी। दोपहर 12 बजे तक 30 टीमे विभिन्न बाजारों में 357 से अधिक नियम तोडऩे जिनमें मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी नियम नहीं मानने वाले मुख्य रूप से सम्मिलित है पर 33040 रूपये का जुर्माना वसूला गया। सभी जोनो की ओर से बाजारो में हैण्ड लाउडस्पीकर की सहायता से घूम-घूमकर लोगो से रायपुर जिला प्रशासन के नियमो का पालन करने मास्क अनिवार्य रूप से पहनने, सामाजिक दूरी नियम का पालन करने आव्हान किया जा रहा है।

आज सुबह से नगर निगम जोन 1 की टीम ने 27 लोगो पर 1410 रूपये जुर्माना मास्क नहीं पहनने पर वसूला। जोन 2 की टीम ने अभियान चलाकर मास्क नहीं पहनने वाले एवं सामाजिक दूरी नियम तोडऩे वाले 85 लोगो से 7700 रूपये जुर्माना किया। जोन 2 कमिश्नर ने बताया कि विगत दिवस लॉकडाउन खुलने के बाद पहले दिन दिनभर अभियान चलाकर जोन 2 की टीम ने 96 लोगो पर 9150 रूपये का जुर्माना वसूला किया था। जोन 3 की टीम ने 27 लोगो पर 2150 रूपये मास्क नहीं पहनने के कारण जुर्माना किया। जोन 4 की टीम ने 28 लोगो पर 2700 रूपये नियम तोडने पर जुर्माना किया। जोन 5 ने 75 लोगो पर 5400 रूपये जुर्माना नियम तोडने पर किया। जोन 6 की टीम ने आज नियम तोडने वाले 8 लोगो से 12 00 रूपये जुर्माना वसूला। जोन 7 ने मास्क नहीं पहनने वाले 20 लोगो से 2000 रूपये जुर्माना वसूला।

इसी प्रकार जोन 8 की टीम ने आज मास्क नहीं पहनने पर 5 लोगो से 580 रूपये जुर्माना वसूला। जोन 9 की टीम ने आज बिना मास्क घूम रहे 44 लोगो से 5200 रूपये जुर्माना किया। जोन 10 की टीम ने आज बिना मास्क घूम रहे 44 लोगो से 4400 रूपये जुर्माना 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MATS UNIVERSITY

ADMISSION OPEN


This will close in 20 seconds